पैतृक गांव पंचगछिया पहुंचे आनंद मोहन, समर्थकों ने नारों के साथ किया जोरदार स्वागत

HIGHLIGHTS
- पूर्व सांसद आनंद मोहन अपने पैतृक गांव पंचगछिया पहुंचे।
- उनके आगमन पर समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।
- समर्थकों ने "जेल का फाटक टूटेगा, आनंद मोहन छूटेगा" के नारे लगाए।
सहरसा। पूर्व सांसद आनंद मोहन अपने पैतृक गांव पंचगछिया पहुंच गए हैं। उनके गांव पहुंचने पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने "जेल का फाटक टूटेगा, आनंद मोहन छूटेगा" के नारे लगाते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।
गांव पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में आनंद मोहन ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले में शुरुआत से ही उनके खिलाफ गहरी साजिश रची गई है। उनके मुताबिक, उनकी बढ़ती लोकप्रियता ही उनकी सबसे बड़ी दुश्मन बन गई।
आनंद मोहन ने कहा कि इस मामले में कई गंभीर गड़बड़ियां हुईं, लेकिन किसी ने भी उन पर ध्यान नहीं दिया और न ही उनका पक्ष सही तरीके से सुना गया।
इसके बाद आनंद मोहन ने गांव के ठाकुर बाबा स्थान पर पूजा-अर्चना की और स्थानीय लोगों के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने अपने इस 'न्याय युद्ध' में आशीर्वाद और समर्थन देने के लिए सभी ग्रामीणों को ठाकुर बाबा स्थान पर आमंत्रित किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.