आगरा के फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा में ली अंतिम सांस

HIGHLIGHTS
- विधायक को बुखार के बाद राजपुर चुंगी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत खराब बताई गई थी।
- आगरा में इलाज के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें दिल्ली लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में तबीयत बिगड़ने के बाद नोएडा के एक अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि विधायक छोटेलाल वर्मा पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजपुर चुंगी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें दिल्ली ले जाने लगे।
रास्ते में विधायक की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। विधायक के निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
सीएम योगी ने एक्स पर जताया दुख
विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'जनपद आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक छोटे लाल वर्मा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!'
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.