पश्चिम मेदिनीपुर में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, दो अन्य कार्यकर्ता घायल

HIGHLIGHTS
- गंभीर हालत में उन्हें मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
- अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- हमले में दो अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी गंभीर रूप से घायल हुए
कोलकाता। पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर ग्रामीण क्षेत्र के हाथीहल्का में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता शमशेर विश्वास (32) की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
गंभीर हालत में शमशेर विश्वास को मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में दो अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के भी गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आंतरिक गुटबाजी को लेकर हमले का आरोप
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भाजपा के पुराने और नए गुट के बीच चल रहे विवाद को लेकर शमशेर विश्वास और उनके साथियों पर हमला किया गया। हालांकि, हमले की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष सौमेन तिवारी ने बताया कि मामले से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
सीसीटीवी के आधार पर जांच
घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस फुटेज की जांच करते हुए मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.