आंसू गैस ट्रेनिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट, बिहार मिलिट्री पुलिस के जवानों की तबीयत बिगड़ी

HIGHLIGHTS
- उपचार के लिए 122 जवान अस्पताल पहुंच चुके हैं।
- 30 से 35 जवानों को इमरजेंसी में रखा गया है।
- बीमार जवानों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
बिहार मिलिट्री पुलिस की 13वीं बटालियन के 40 जवानों के बीमार होने की खबर है। खबर लिखे जाने तक कुल 122 जवान उपचार के लिए अस्पताल पहुंच चुके हैं। इनमें 30 से 35 जवानों को इमरजेंसी में रखा गया है। सभी को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) ले जाया गया है।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर चल रही ट्रेनिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद जवानों की तबीयत बिगड़ने लगी। डीएमसीएच में बीमार जवानों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। इसके अलावा वरीय अधिकारी भी डीएमसीएच पहुंचे हैं।
बीएमपी कमांडेंट रवीश कुमार ने क्या बताया?
जवानों के बीमार पड़ने की वजह को लेकर बीएमपी के कमांडेंट रवीश कुमार ने बताया कि बुधवार को प्रशिक्षित जवानों को आंसू गैस का गोला दागने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसी दौरान एक्सप्लोसिव ब्लास्ट होने के कारण करीब 37 जवानों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की पुष्टि करते हुए बीएमपी-13 के कमांडेंट रवीश कुमार ने बताया कि कुल सात जवानों की तबीयत बिगड़ी थी, जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हालांकि, डीएमसीएच में करीब 35 से 40 जवानों का इलाज चल रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.