दिल्ली-एनसीआरFEATURED
महंगी हुई CNG! दिल्ली-NCR में 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम

HIGHLIGHTS
- आईजीएल ने शुक्रवार को कीमत बढ़ाने की घोषणा की
- नई दरें शनिवार सुबह छह बजे से लागू होंगी
- सीएनजी के लिए आयातित एलएनजी पर निर्भरता बताई गई
नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शुक्रवार को घोषणा की कि शनिवार से दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी की कीमत 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ जाएगी।
आईजीएल ने बयान जारी कर बताया कि सीएनजी की जरूरत को पूरा करने वाली गैस का एक बड़ा हिस्सा आयातित एलएनजी से आता है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते एलएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी के दाम अभी ऊंचे स्तर पर हैं। ऐसे में गैस की लागत में हुई वृद्धि की भरपाई के लिए सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया है।
आईजीएल ने बताया कि सीएनजी की नई कीमत शनिवार सुबह छह बजे से प्रभावी होगी।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.