धर्मेंद्र के निधन से स्तब्ध बॉलीवुड, भगवंत मान ने जताया दुःख

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर ने पंजाब और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ा दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बॉलीवुड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने धर्मेंद्र को “एक्शन किंग” और “ही-मैन” के रूप में याद किया और प्रार्थना की कि परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने भी अभिनेता के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र हमेशा अपनी संस्कृति और पंजाब से जुड़े रहे और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि धर्मेंद्र की जड़ें हमेशा पंजाब से जुड़ी रही और उनके जाने से फिल्म उद्योग को बड़ा नुकसान हुआ है। विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अभिनेता को “चड़दी कला की असली मिसाल” बताते हुए कहा कि उन्होंने केवल अभिनय ही नहीं किया, बल्कि जनता के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ी।
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भी धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पंजाबियों के प्रिय अभिनेता थे और उनके अभिनय की कला सदैव जीवित रहेगी। संधवां ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना की।
धर्मेंद्र की सेहत को लेकर पिछले कुछ सप्ताह से चिंता बनी हुई थी। 10 नवंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से फगवाड़ा के मंदिरों और गुरुद्वारों में उनके शीघ्र स्वास्थ्य की प्रार्थना की जा रही थी। सोमवार को उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद फगवाड़ा में गहरा शोक व्याप्त हो गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.