फतेहाबाद: फाइनेंसरों से परेशान युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

HIGHLIGHTS
- गौरव ने पिता को व्हाट्सएप पर संदेश भेजा था।
- व्यवसाय के लिए 10 लाख रुपये लेने का जिक्र।
- हर महीने 80 हजार रुपये की किस्त तय थी।
फतेहाबाद: मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां वीरवार को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिता को भेजा भावुक व्हाट्सएप संदेश
जहरीला पदार्थ खाने से पहले गौरव ने अपने पिता को व्हाट्सएप पर एक भावुक संदेश भेजा था। इसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उनसे बहुत प्यार करता है और उसके द्वारा उठाया जा रहा कदम उसकी मजबूरी है।
संदेश में गौरव ने हिसार निवासी प्रदीप से व्यवसाय के लिए 10 लाख रुपये तीन प्रतिशत ब्याज पर लेने की बात कही। उसने बताया कि हर महीने 80 हजार रुपये की किस्त तय हुई थी। पहली किस्त चुकाने के बाद वह दूसरी किस्त की व्यवस्था नहीं कर सका।
गौरव ने संदेश में फाइनेंसर की ओर से अपने परिवार को नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका भी जताई थी।
पुलिस ने शुरू की जांच
बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस गौरव की ओर से भेजे गए व्हाट्सएप संदेश के साथ-साथ पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.