ग्रेटर नोएडा में 39 रेहड़ी-पटरी वालों का हुआ सत्यापन, लॉटरी से वेंडिंग जोन में मिलेगा स्थान

HIGHLIGHTS
- अर्बन सर्विसेज विभाग ने पात्र लोगों का सत्यापन पूरा किया
- 12 सेक्टरों में वेंडिंग जोन विकसित करने का काम पूरा
- वेंडिंग जोन में 700 से अधिक प्लेटफार्म तैयार
ग्रेटर नोएडा। शहर के आवासीय सेक्टरों को अतिक्रमण से मुक्त करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक और कदम उठाया है। शहर में तैयार किए गए वेंडिंग जोन में 39 और फुटपाथ विक्रेताओं यानी ठेली-पटरी वालों को जल्द जगह आवंटित की जाएगी।
प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग ने पात्र विक्रेताओं के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। शहर के अल्फा-2, बीटा-1, बीटा-2, गामा-2, डेल्टा-1, डेल्टा-3, पाइ-1, पाइ-2, ओमिक्रोन-1ए, ओमिक्रोन-3, ज्यू-2 और ज्यू-3 समेत 12 सेक्टरों में वेंडिंग जोन विकसित किए जा चुके हैं।
इन वेंडिंग जोन में 700 से अधिक प्लेटफार्म तैयार किए गए हैं। इन्हें छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को आवंटित किया जाएगा।
जगह आवंटित करने में अधिसूचित क्षेत्र के गांवों के भूमिहीन मजदूरों, दिव्यांगों और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। सत्यापन पूरा होने के बाद लाटरी ड्रा के जरिए विक्रेताओं को जगह दी जाएगी।
इससे पहले फरवरी में अल्फा-2, बीटा-2 और सेक्टर-36 में 20 लोगों को आवंटन पत्र दिए जा चुके हैं। अब 39 नए पात्र लोगों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.