करीना कपूर के पेंडेंट विवाद में हिंदू संगठन आए समर्थन में, कहा- माफी मांगने की जरूरत नहीं

HIGHLIGHTS
- दिवाली पर करीना कपूर खान के पुश्तैनी पेंडेंट पहनने को लेकर विवाद शुरू हुआ।
- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अब्बास हफीज ने अभिनेत्री को कानूनी नोटिस भेजा।
- हफीज ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
दिवाली के मौके पर अभिनेत्री करीना कपूर खान द्वारा नवाब बेगमों के पुश्तैनी पेंडेंट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ ले रहा है। इस मामले में हिंदू संगठन अभिनेत्री के समर्थन में उतर आए हैं। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने साफ कहा है कि करीना कपूर को इस मामले में किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि भोपाल के पूर्व शाही परिवार की बहू होने के नाते करीना को अपनी सास के परिवार की विरासत और पुश्तैनी आभूषण पहनने का पूरा अधिकार है।
पेंडेंट विवाद और कानूनी नोटिस का मामला
यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अब्बास हफीज ने करीना कपूर खान को कानूनी नोटिस भेजकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। हफीज का दावा है कि पन्ना जड़ा यह पेंडेंट करीब 400 साल पुराना है। इसे शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम ने इबादत के मकसद से बनवाया था।
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पेंडेंट पर कुरान की पवित्र आयतें उकेरी गई हैं। ऐसे में इसे फैशन ज्वेलरी के तौर पर प्रदर्शित करने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
हिंदू उत्सव समिति ने रखा अपना पक्ष
कांग्रेस नेता की आपत्ति के बाद हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच जैसे संगठन करीना कपूर के समर्थन में सामने आए हैं। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि पेंडेंट को गले में दिल के पास पहना जाता है, जो किसी भी तरह से अपमानजनक जगह नहीं है।
उन्होंने कहा कि करीना ने इसे दिवाली के पावन अवसर पर पहना था और इसी वजह से कुछ लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं। तिवारी ने फिर दोहराया कि परिवार की बहू को अपने ससुराल की पैतृक विरासत और कीमती आभूषण पहनने का पूरा अधिकार है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.