घरेलू झगड़े का खौफनाक अंत: भटोली में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- भटोली औद्योगिक क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पति पर पत्नी की बेलन से पीटकर हत्या का आरोप।
- पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सुरेंद्र बेदिया को गिरफ्तार किया।
- एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
औद्योगिक क्षेत्र भटोली में घरेलू विवाद के चलते एक पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने पत्नी को बेलन से पीट-पीटकर मार डाला और बाद में शव को सड़क किनारे फेंक दिया। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
झारखंड के रहने वाले थे दंपती
मृतका की पहचान सुनीता के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम सुरेंद्र बेदिया बताया गया है। दोनों झारखंड के रामगढ़ जिले के रहने वाले थे और बद्दी स्थित एक निजी उद्योग में काम करते थे। दंपती भटोली क्षेत्र में बिरला कंपनी के पास स्थित एक आवासीय कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे।
कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद
पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात सुरेंद्र और सुनीता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया गया कि कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सुरेंद्र ने गुस्से में आकर सुनीता के सिर पर बेलन से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही बरोटीवाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र बेदिया को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान भी घटनास्थल पर पहुंचे।
फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने मौके का निरीक्षण कर हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी बद्दी भेज दिया है।
मामले की जांच जारी
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.