दिल्ली के बुराड़ी गांव में गोदाम में भीषण आग, मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां तैनात

HIGHLIGHTS
- बुराड़ी गांव में शनिवार सुबह एक गोदाम में आग लग गई।
- आग की सूचना दमकल विभाग को सुबह 6:08 बजे मिली।
- आग की गंभीरता को देखते हुए सुबह 7:54 बजे मेक-4 घोषित किया गया।
शनिवार सुबह बुराड़ी गांव में स्थित एक गोदाम में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। गोदाम से आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी फैल गई। दमकल विभाग को सुबह 6:08 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ बचाव अभियान शुरू कर दिया।
आग की गंभीरता को देखते हुए सुबह 7:54 बजे मेक-4 घोषित किया गया। इसके बाद घटनास्थल पर दमकल विभाग के कुल 11 वाहन और गाड़ियां तैनात की गईं। इनमें तीन दमकल गाड़ियां, चार पानी के वाहन, विशेष सुरक्षा उपकरणों से लैस एक गाड़ी, एक पानी का पंप और एक बचाव वाहन शामिल हैं।
दमकल विभाग के अधिकारी सीताराम और सीएल मीणा भी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने और बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। आग लगने की वजह और इससे हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.