यूपी: अखिलेश यादव का ऐलान, सपा सरकार बनी तो यशभारती विजेताओं को मिलेगी 1 लाख की मासिक पेंशन

HIGHLIGHTS
- प्रदेश सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों की बैठक हुई।
- बैठक में जाने-माने खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
- अखिलेश यादव ने खेल से जुड़ी समस्याओं के समाधान की बात कही।
यूपी: प्रदेश सपा मुख्यालय में विभिन्न जिलों से पहुंचे जाने-माने खिलाड़ियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने खेल के साथ ही खेल कर दिया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर खेल और खिलाड़ियों से जुड़ी तमाम समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान करने वाले खिलाड़ियों को यशभारती सम्मान के साथ 21 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें एक लाख रुपये प्रतिमाह पेंशन भी दी जाएगी।
बैठक के दौरान हसनउद्दीन सिद्दीकी, पर्वतारोही सागर कसाना, भारत केसरी पहलवान राम आसरे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
भाजपा के भ्रष्टाचार से जलभराव का आरोप
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शहरों में जलभराव की वजह सिर्फ अधिक बारिश नहीं है, बल्कि भाजपा के भ्रष्टाचार के कारण जल निकासी व्यवस्था के फेल होने से भी समस्या पैदा हो रही है।
उन्होंने कहा कि नालियों से लेकर नालों तक गंदगी से जाम पड़े हैं। ऐसे में पानी की निकासी कैसे होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.