विजय को PM बनाने की मांग पर EPS का तंज, बोले- चाहें तो डोनाल्ड ट्रंप की जगह अमेरिका के राष्ट्रपति बन जाएं

HIGHLIGHTS
- AIADMK नेता ने विजय को लेकर बयान पर प्रतिक्रिया दी
- पलानीस्वामी ने डोनल्ड ट्रंप का भी जिक्र किया
- तमिलनाडु सरकार की कार्यशैली पर भी साधा निशाना
चेन्नई। AIADMK के जनरल सेक्रेटरी और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने सीएम विजय को प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
तमिलगा वेट्री कझगम के भीतर विजय को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाने की उठ रही मांग पर कटाक्ष करते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि विजय चाहें तो अमेरिका के राष्ट्रपति तक बन सकते हैं।
'विजय डोनल्ड ट्रंप की जगह ले सकते हैं'
पलानीस्वामी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि विजय अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं और डोनल्ड ट्रंप की जगह ले सकते हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि यह उनकी अपनी इच्छा है। उन्होंने कहा कि विजय भारत के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री भी बन सकते हैं।
राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि यहां सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर सरकार चलाई जा रही है, लेकिन केंद्र या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह काम नहीं चलेगा।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और बीते 110 दिनों में हत्या, डकैती और हिंसा की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है।
पार्टी नेताओं ने उठाई विजय को PM बनाने की मांग
विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब टीवीके नेता आधव अर्जुन और सरथकुमार ने खुले तौर पर विजय को प्रधानमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाने की बात कही। इसके बाद तूतीकोरिन में विजय को प्रधानमंत्री बनाने के समर्थन में पोस्टर भी लगाए गए। इससे राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ टीवीके के सहयोगी दलों में भी हलचल शुरू हो गई।
हालांकि, विजय ने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और उन्होंने चुप्पी साध रखी है।
सहयोगी दलों में बढ़ी चिंता
विजय को प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने इस मांग को खारिज करते हुए इसे केवल फैन क्लब की सोच बताया।
कांग्रेस ने चेतावनी भी दी है कि यदि टीवीके राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के चेहरे के तौर पर स्वीकार नहीं करती है, तो कांग्रेस कोटे के मंत्री राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे।
वहीं, टीवीके के सहयोगी दल MDMK के प्रमुख वाइको ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि विजय के मन में खुद ऐसा कोई विचार आया होगा।
उन्होंने नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक मंचों पर ऐसे बयान देने से बचना चाहिए, जिनसे गठबंधन के भीतर बेवजह विवाद खड़ा हो।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.