भाजपा ने की पारंपरिक विदेश नीति की अनदेखी, शंकराचार्य का किया अपमान: अखिलेश यादव

लखनऊ: अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ के जानकीपुरम में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि देश की विदेश नीति अब पहली बार विदेशी ताकतों द्वारा प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने भारत की पारंपरिक गुट निरपेक्ष विदेश नीति को दरकिनार कर आत्मनिर्भरता और संप्रभुता के साथ समझौता किया है।
अखिलेश ने कहा, "भाजपा हर सच्चाई और सच्चे लोगों से घबराती है। अब तो वह सनातनी लोगों से भी डरने लगी है। वही सरकार, जो खुद को सनातनी बताती थी, आज शंकराचार्य से घबरा रही है। भाजपा सरकार ने शंकराचार्य का अपमान किया है और सनातन धर्म की छवि को नुकसान पहुंचाया है।"
महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण बदलने की आवश्यकता
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज और सरकार का नजरिया बदलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, "महिलाएं जितनी सक्षम और प्रगतिशील होंगी, समाज उतना ही आगे बढ़ेगा।" उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और रोजगार सुनिश्चित करने में विफल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, देश में सबसे असुरक्षित महिलाएं यूपी में रहती हैं।
पर्यावरणविद मेवा लाल वर्मा से मुलाकात
अखिलेश यादव ने रविवार को पर्यावरणविद मेवा लाल वर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहरी स्वच्छता, वायु और जल प्रदूषण, आर्गेनिक खेती और जैविक फसलों के उत्पादन सहित कई पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा की।
मेवा लाल वर्मा ने अपने फार्म हाउस में केंचुआ फार्मिंग, गौरैया संरक्षण और जैविक खेती के काम का अनुभव साझा किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.