कानपुर: जाजमऊ में बारिश से 6 से अधिक कच्चे मकान गिरे, कई लोग दबे, कई घायल

HIGHLIGHTS
- कानपुर के जाजमऊ में मूसलाधार बारिश से 6 से अधिक कच्चे मकान ढह गए।
- जलभराव के कारण कई परिवार प्रभावित हुए, घरेलू सामान और जरूरी चीजें खराब हुईं।
- हादसे के बाद कई लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, जबकि कुछ लोग घायल हुए।
कानपुर में हुई मूसलाधार बारिश के चलते जाजमऊ स्थित रैदास विहार, नई बस्ती में 6 से अधिक कच्चे मकान ढह गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शाम करीब 4 बजे बारिश के दौरान उनकी गली में लगभग 8 फीट तक पानी भर गया, जिसकी चपेट में कई मकान आ गए।
बारिश और जलभराव से नसीमा फातिमा, पप्पू पाल, छोटे लाल, राष्ट्रपति, मोहम्मद शेर, मोहम्मद नजीर, कमलेश कुमारी, खुर्शीदा, मोहम्मद शहीद, विनोद, जीशान और नसीब जहां के मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
इन घरों में रखा घरेलू सामान, इलेक्ट्रिक उपकरण, राशन और अन्य जरूरी चीजें पानी में खराब हो गईं।
एक परिवार के कई सदस्य घायल
कबाड़ की फेरी लगाने वाले शानू, उनकी पत्नी नरगिस, 3 वर्षीय आयतल और मां नसरीन बारिश से हुए हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
कई लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया
जलभराव और मकान गिरने की स्थिति के बीच कई लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किए गए लोगों में हुमैरा, नसीब जहां, राशिद, खुर्शीदा, चांद, बिंदेश्वरी, शाहजहां, माजिद, साजन कुमार, लाली, शाहीन, तौहीद, गोलू, जानकी, मुन्ना लाल, शानू, आयतल, नसरीन, नरगिस और विपिन शामिल हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.