छत्तीसगढ़ को बनाना है कृषि व ग्रामीण विकास में अग्रणी: शिवराज सिंह चौहान

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में देश का नेतृत्व करने वाला राज्य बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने साझा रोडमैप तैयार किया है।
चौहान ने राज्य में चल रहे कृषि सुधारों, ग्रामीण विकास योजनाओं और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने दुर्ग जिले में प्रगतिशील किसानों से मुलाकात की और उनके अनुभव साझा किए। उनका कहना था कि छत्तीसगढ़ के किसान अपनी मेहनत और आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से देश के लिए उदाहरण पेश कर रहे हैं।
मंत्री ने विकसित भारत-जी रामजी योजना का महत्व भी रेखांकित किया। इस योजना के तहत गांवों को आत्मनिर्भर, गरीबी मुक्त और रोजगार-प्रधान बनाने पर जोर दिया जा रहा है। योजना के तहत रोजगार के दिनों को पहले 100 से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है। चौहान ने कहा कि इस योजना पर कांग्रेस केवल ‘विरोध के लिए विरोध’ की नीति अपनाती रही है।
शिवराज सिंह चौहान ने पिछली सरकार पर प्रधानमंत्री आवास योजना में सुस्ती बरतने का आरोप लगाया और बताया कि वर्तमान सरकार ने 18 लाख आवासों के निर्माण में तेजी लाई है। उन्होंने आगामी केंद्रीय बजट को लेकर भी विश्वास जताया कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को साकार करने में मदद करेगा और किसानों व आम जनता के लिए लाभकारी साबित होगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.