ग्रेटर नोएडा: 80 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। मेरठ एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मिलकर 80 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपितों के कब्जे से क्रेटा कार भी जब्त की गई है, जिसका इस्तेमाल वे गांजा सप्लाई के लिए कर रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम रेलवे पुल के पास सर्विस रोड पर रूट चेकिंग कर रही थी, तभी एएनटीएफ की टीम ने अभियान में हिस्सा लिया।
जांच में पता चला कि दुजाना गांव (बादलपुर कोतवाली) निवासी रविंद्र नागर और बुलंदशहर निवासी मोंटी क्रेटा कार से कासना होते हुए परी चौक के रास्ते सूरजपुर की ओर गांजा सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने कार रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। दोनों टीमें कार को घेर कर रोकने में सफल रहीं और गांजा बरामद किया।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि रविंद्र वर्तमान में लोटस पार्क सोसायटी, सूरजपुर में और मोंटी सूरजपुर कस्बे में रहते हैं। वे पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के एक अज्ञात स्रोत से गांजा लाकर झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों, ट्रक और ऑटो चालकों में सप्लाई करते थे।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 12-12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्हें एनडीपीएस एक्ट के तहत कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.