देशFEATURED
NEET पेपर लीक विवाद पर इंडी गठबंधन की बैठक, राहुल गांधी के आवास पर जुटे विपक्षी नेता

HIGHLIGHTS
- NEET पेपर लीक मामले पर इंडी गठबंधन की राहुल गांधी के आवास पर बैठक हुई।
- खरगे, अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं ने आगे की रणनीति पर चर्चा की।
- विपक्ष लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर इंडी गठबंधन की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गठबंधन के लोकसभा और राज्यसभा सांसद शामिल हुए।
राहुल गांधी के आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एनसीपी शरद गुट की नेता सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेता पहुंचे।
NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध का असर संसद के मानसून सत्र पर भी पड़ रहा है। विपक्ष लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.