प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई बातचीत?

HIGHLIGHTS
- पीएम मोदी और सीएम योगी की मुलाकात को चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
- पार्टी की रणनीति को लेकर शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा की अटकलें हैं।
- योगी के दिल्ली दौरे के बाद यूपी की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम एक दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे। मेरठ के बाद गाजियाबाद पहुंचे सीएम योगी वहां से दिल्ली रवाना हुए। राजधानी पहुंचने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ और आसपास के जिलों में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। इसके बाद वह गाजियाबाद पहुंचे और सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुए। शनिवार शाम सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश भवन पहुंचे। इसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे।
बैठक के निकाले जा रहे सियासी मायने
सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकारी आवास, सात लोक कल्याण मार्ग पर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं की इस बैठक को लेकर सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि करीब एक घंटे चली मुलाकात में यूपी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। विकास कार्यों और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति को लेकर भी बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार का दिल्ली दौरा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजधानी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मुलाकात को आगामी चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है।
नितिन नवीन से भी मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी भेंट की। भाजपा अध्यक्ष के आवास पर हुई इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी जारी की गई हैं।
दिल्ली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नितिन गडकरी से भी मुलाकात की। दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इन मुलाकातों को काफी अहम माना जा रहा है। 2027 विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ की दिल्ली में हाईकमान से मुलाकातों का दौर शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार का दिल्ली दौरा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजधानी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मुलाकात को आगामी चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है।
राघव चड्ढा ने भी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात
आम आदमी से राज्यसभा सदस्य रहे राघव चड्ढा ने भी शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने इसकी तस्वीरें भी साझा कीं। प्रधानमंत्री के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए चड्ढा ने एक्स पर लिखा, ‘एक ऐसी सुबह जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.