PM मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो का जलवा, 12 घंटे में बढ़े 10 लाख फॉलोअर्स; 24 घंटे में 280M व्यूज

HIGHLIGHTS
- पीएम मोदी ने पेपर लीक मुद्दे पर युवाओं को संबोधित करते हुए वीडियो संदेश जारी किया।
- वीडियो को 24 घंटे से पहले करीब 280 मिलियन व्यूज मिले और 12 घंटे में इंस्टाग्राम पर 10 लाख नए फॉलोअर्स जुड़े।
- प्रधानमंत्री ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की बात कही और कैबिनेट सहयोगियों को इंस्टाग्राम के जरिए युवाओं से जुड़ने की सलाह दी।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात देश के युवाओं के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं से संवाद किया।
प्रधानमंत्री द्वारा इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किए जाने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया। अपलोड होने के 24 घंटे पूरे होने से पहले ही वीडियो को करीब 280 मिलियन व्यूज मिल चुके थे।
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के बढ़े 1 मिलियन फॉलोअर्स
आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो वायरल होने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। बताया गया कि 12 घंटे के भीतर उनके अकाउंट पर 1 मिलियन नए फॉलोअर्स जुड़ गए।
जब वीडियो पोस्ट किया गया, उस समय पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 101 मिलियन फॉलोअर्स थे। कुछ ही घंटों बाद यह संख्या बढ़कर 102 मिलियन पहुंच गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों को भी सलाह दी कि वे इंस्टाग्राम रील्स और इंटरैक्टिव सेशन के माध्यम से युवाओं के साथ अधिक जुड़ाव बनाएं।
कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा, "युवा इंस्टाग्राम पर ही मौजूद हैं। यह नागरिकों का एक ऐसा संभावित वर्ग है, जिनसे हम सभी को जुड़ने की जरूरत है।"
देर रात जारी किया वीडियो संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार देर रात इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि पेपर लीक के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे।
उन्होंने कहा, "फ्रेंड्स, मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली मुद्दा नहीं है। यह लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए बेहद दुखद है। इसी वजह से पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए गए हैं।"
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "मैंने विभागों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट के लिए निर्देश दिए थे। विभागों ने कड़ी मेहनत की और देर रात मुझे रिपोर्ट सौंप दी। कल कैबिनेट में इस पर चर्चा होगी।"
उन्होंने यह भी कहा, "कैबिनेट सदस्यों के सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। सोमवार से संसद के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ इस बिल को जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।"
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.