उत्तर प्रदेश
यूपी: दो दिन की छुट्टी के बाद बदले हुए समय से स्कूल पहुंचे बच्चे, अब ये है टाइमिंग

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में आज से नई समय-सारणी लागू कर दी गई है। शुक्रवार से बच्चे बदलें हुए समय अनुसार स्कूल पहुंचे। इससे पहले, एक और दो अक्तूबर को महानवमी और विजयदशमी के अवसर पर स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी रही थी।
माध्यमिक विद्यालयों में अब पढ़ाई का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा। इससे पहले कक्षाएं सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होती थीं।
इसी तरह, परिषदीय विद्यालयों में भी समय बदल गया है। अब कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होंगी, जबकि पहले सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पढ़ाई होती थी। प्रशासन का कहना है कि समय में बदलाव का उद्देश्य छात्रों की सुविधा और बेहतर अध्ययन माहौल सुनिश्चित करना है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.