यूपी: मायावती का यू-टर्न, कांशीराम की जयंती पर पार्टी नहीं करेगी शक्ति प्रदर्शन

HIGHLIGHTS
- कार्यक्रम 9 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।
- मायावती दिल्ली के प्रेरणा स्थल पहुंचेंगी।
- लखनऊ में प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में आयोजन होगा।
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के आगामी 9 अक्टूबर को होने वाले परिनिर्वाण दिवस पर राजधानी में बसपा समर्थकों की बड़ी भीड़ जुटने की संभावना है। हालांकि, इस बार पार्टी अध्यक्ष मायावती पिछले वर्ष की तरह कार्यक्रम को संबोधित नहीं करेंगी।
सूत्रों के मुताबिक, मायावती इस बार दिल्ली स्थित प्रेरणा स्थल पहुंचकर कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। उनकी गैरमौजूदगी में राजधानी में बसपा के बड़े प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
पिछले वर्ष कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा सुप्रीमो ने पुरानी जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम में लाखों लोगों की भीड़ जुटी थी। विधानसभा चुनाव से करीब डेढ़ साल पहले हुए इस शक्ति प्रदर्शन से बसपा को काफी जनसमर्थन मिला था।
इस बार मायावती ने कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर पूरे प्रदेश से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को राजधानी पहुंचने के लिए कहा है। हर वर्ष यह कार्यक्रम लखनऊ और नोएडा में आयोजित होता रहा है, लेकिन नोएडा में कार्यक्रम स्थल पर मरम्मत का काम चलने के कारण लगातार दो बार से वहां कार्यक्रम टाला जा रहा है।
बसपा सुप्रीमो मायावती इससे पहले कई बार 9 अक्टूबर को कांशीराम स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होती रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.