LPU में छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न की खबर पर हंगामा, यूनिवर्सिटी ने अफवाहों का किया खंडन

HIGHLIGHTS
- मामला LPU के गर्ल्स हॉस्टल GH3 के पास का बताया गया है।
- कथित घटना को लेकर छात्रों में नाराजगी देखने को मिली।
- रात में यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों ने प्रदर्शन किया।
लुधियाना। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के गर्ल्स हॉस्टल GH3 के पास एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप सामने आने के बाद छात्रों में आक्रोश है।
रात के समय परिसर में छात्रों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद सुबह एक बार फिर चंडीगढ़-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया। प्रदर्शन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इसी बीच लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने इन सभी बातों का खंडन किया है।
एलपीयू ने अफवाहों को बताया झूठा
LPU की रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए पूरी तरह झूठी, बेबुनियाद और मनगढ़ंत अफवाहें फैला रहे हैं। उनके मुताबिक, इससे छात्रों के बीच अनावश्यक भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है और यूनिवर्सिटी के शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस प्रकार की झूठी और गुमराह करने वाली जानकारी व्यवस्थित तरीके से प्रसारित की जा रही है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठा और छवि को नुकसान पहुंचाने की सुनियोजित कोशिश की जा रही है।
यूनिवर्सिटी ने कहा- अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं
यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल फैलाई जा रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसी किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें, उसे आगे न फैलाएं और न ही बढ़ावा दें।
यूनिवर्सिटी ने लोगों से कहा है कि किसी भी जानकारी के लिए केवल उसके आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचना पर ही भरोसा करें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.