अंबाला से राजस्थान के लिए नई ट्रेन की सौगात, सफल रहा ट्रायल

अंबाला रेल मंडल ने चंडीगढ़ और राजस्थान के बीच नई ट्रेन का परिचालन शुरू किया है। पिंक सिटी जयपुर से उदयपुर होकर चंडीगढ़ के लिए चलने वाली विशेष ट्रेन नंबर 09671 का ट्रायल रन सफल रहा। ट्रेन अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर लगभग 1 घंटे 5 मिनट की देरी से पहुंची, जहां वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा और अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। ट्रेन को लगभग सात मिनट के ठहराव के बाद हरी झंडी दिखाकर चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया।
वापसी में ट्रेन नंबर 09672 सुबह 11:20 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई और दोपहर 12 बजे अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंची। पांच मिनट के ठहराव के बाद यह उदयपुर की ओर रवाना हो गई।
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि 25 सितंबर को ट्रायल रन के दौरान ट्रेन उदयपुर से लगभग एक घंटे की देरी से चली थी, लेकिन रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत होने के कारण देरी हुई। वापसी में ट्रेन समय पर चंडीगढ़ पहुंची और फिर उदयपुर के लिए रवाना हुई। नए नंबर से ट्रेन का नियमित संचालन 27 और 28 सितंबर से शुरू होगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.