आप नेता लक्की ओबेरॉय हत्याकांड: गैंगस्टर जोगा फोलरीवाल समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर जोगा फोलरीवाल और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को हुए इस हमले में विदेशी ठिकाने पर रहने वाले एक गैंगस्टर समेत दो लोगों को आरोपी बनाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि हत्या के पीछे निजी विवाद की संभावना है।
जालंधर कमिश्नरेट के डिवीजन-6 पुलिस स्टेशन में पीड़ित परिवार की शिकायत पर गैंगस्टर जोगराज सिंह उर्फ जोगा फोलरीवाल और दलबीरा के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में कैद हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस उनकी तलाश में कई टीमों को लगा चुकी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लक्की ओबेरॉय मॉडल टाउन के गुरुद्वारा साहिब के पास निजी काम से गए हुए थे। उसी समय अचानक कुछ हमलावर उनकी थार गाड़ी के पास पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल ओबेरॉय को तुरंत श्री राम स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे इलाज के दौरान दम तोड़ गए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.