मुफ्त बस यात्रा को लेकर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले- वादा किया और बसें हटवा दीं

HIGHLIGHTS
- अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया
- रक्षाबंधन पर निशुल्क बस सेवा के वादे को लेकर सवाल उठाया
- अंकित बालियान के पिता का मुद्दा भी उठाया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने रक्षाबंधन पर निशुल्क बस यात्रा का वादा किया था, लेकिन बसें ही हटवा दी गईं।
अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा, “प्राण जाए पर वचन न जाए कहने वाले रघुवंशियों तक को ठग लेने वाले ये भाजपा नेता क्या वचन निभाएंगे।”
जाट समाज से जुड़े मामलों पर भी सरकार को घेरा
सपा अध्यक्ष ने जाट समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर भी प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जाट समाज में मौजूद आक्रोश और मारे गए लोकप्रिय युवा गायक अंकित बालियान के दुखी पिता की बात सुनेंगे या उनके साथ भी वही व्यवहार करेंगे, जैसा पहले एक दुखी मां के साथ किया गया था।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल वोटों से जुड़ी है, जाट या किसी अन्य समाज से नहीं।
उन्होंने कहा कि आज जो जाट नेता अपने स्वार्थ के चलते भाजपा के साथ खड़े हैं, उनसे पूरा जाट समाज जवाब मांग रहा है। सपा अध्यक्ष ने सवाल किया कि भाजपा के सहयोगी जाट नेता आखिर कहां गायब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि युवा जाट ऐसे नेताओं को तलाश रहे हैं और उनसे जवाब मांगना चाहते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.