आशुतोष रांका की हिरासत को लेकर दीपके का दावा, बोले- वकीलों को नहीं मिलने दे रही पुलिस

HIGHLIGHTS
- आशुतोष रांका टीम के साथ गुवाहाटी पहुंचे थे।
- CJP की पहली क्षेत्रीय बैठक असम में होनी थी।
- बैठक असम सचिवालय के पास प्रस्तावित थी।
असम पुलिस ने सीजेपी नेता आशुतोष रांका को हिरासत में लिया है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने यह दावा किया है। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में दीपके ने कहा कि आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस किसी अज्ञात स्थान पर लेकर गई है।
इसके बाद दीपके ने एक अन्य ट्वीट में दावा किया कि वकील उस स्थान पर मौजूद हैं, जहां आशुतोष रांका को रखा गया है। हालांकि, उनके मुताबिक पुलिस वकीलों को आशुतोष रांका से मिलने की अनुमति नहीं दे रही है।
बैठक में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे थे आशुतोष रांका
आशुतोष रांका और उनकी टीम असम के गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी की पहली क्षेत्रीय बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। बताया गया है कि गुवाहाटी पुलिस ने आशुतोष रांका के साथ उनकी टीम के सदस्यों को भी हिरासत में लिया।
सीजेपी की यह बैठक असम सचिवालय के पास आयोजित की जानी थी। हालांकि, बैठक शुरू होने से पहले ही पुलिस ने सीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
अभिजीत दीपके ने लगाए कई आरोप
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं को बैठक स्थल तक पहुंचने नहीं दिया गया। सीजेपी के अनुसार, बैठक में 200 से 300 कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद थी।
पार्टी के मुताबिक, बैठक में असम में आई बाढ़ और उसके बाद की स्थिति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी थी। इसके अलावा राज्य में सीजेपी के संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने की योजना पर भी विचार किया जाना था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.