‘राहुल गांधी को कुछ समझ नहीं आ रहा’, चुनाव आयोग के आरोपों पर नायब सैनी का विपक्ष पर हमला

HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को प्रेसवार्ता की।
- उन्होंने चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए गए आरोपों को गलत बताया।
- सीएम ने कहा कि जनता पूरे मामले को देख और समझ रही है।
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को प्रेसवार्ता कर चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा।
सीएम नायब सिंह ने कहा कि विपक्ष को देश की जनता जवाब देगी और जनता सब कुछ देख रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी सही भूमिका नहीं निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कुछ समझ नहीं आ रहा है और विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसी वजह से बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, जनता सब समझ रही है।
देश को भ्रमित करने का लगाया आरोप
सीएम नायब सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के ताजा सर्वसम्मत बयान के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष देश को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है।
पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ा
उन्होंने कहा कि क्या विपक्ष का काम सिर्फ आलोचना करना ही रह गया है। सीएम ने कहा कि 2029 में कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष साफ हो जाएगा।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि मोदी सरकार की वजह से पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ा है और यही बात विपक्ष को नहीं पच रही है।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस को पंडित जी को बुलाकर बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन करना चाहिए। उन्होंने कहा, "थूको चाटो और भागो, यही विपक्ष की भूमिका रह गई है।"
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीब को और गरीब कर दिया। पंजाब से भी कांग्रेस गायब होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी को गाली देना ही विपक्ष का लक्ष्य है।
सीएम नायब सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के सर्वसम्मत बयान के बाद कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.