गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, दो की मौत और 24 यात्री घायल

HIGHLIGHTS
- बहजोई के गंगा एक्सप्रेसवे पर बहराइच से जालंधर जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई।
- बस से बाहर निकले कुछ यात्रियों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जबकि 24 यात्री घायल हुए हैं।
- पुलिस ने राहत-बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, हादसे के कारणों की जांच जारी है।
बहजोई। गंगा एक्सप्रेसवे पर बहजोई के लहरावन इंटरचेंज से बदायूं की ओर करीब दो किलोमीटर आगे रविवार सुबह लगभग पांच बजे बहराइच से जालंधर जा रही एक निजी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर के गड्ढे में पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 150 यात्री सवार थे, जिनमें से 24 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकांश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बस से निकलने के बाद ट्रक ने कुचला
हादसे के बाद एक दर्दनाक घटना सामने आई। बस से सुरक्षित बाहर निकले कुछ यात्री एक्सप्रेसवे की दूसरी लेन पर जाकर बैठ गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
इस हादसे में गोंडा निवासी पिंटू और बहराइच के गाजीपुर निवासी नेहा की मौत हो गई। नेहा के परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी हादसे में घायल हुए हैं। वहीं, दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।
गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस
यात्रियों के अनुसार, चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और एक्सप्रेसवे की दोनों लेन के बीच बने डिवाइडर के गड्ढे में उतर गई। बस की रफ्तार धीरे-धीरे कम हुई और आगे पुलिया से टकराने के बाद रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
दुर्घटना के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर बहजोई पुलिस सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
अधिकारी मौके पर पहुंचे
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों मृतकों की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकांश को जिला अस्पताल भेजा गया है। बस में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। पुलिस, राहत टीम और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया।
यात्रियों को भेजने के लिए की गई व्यवस्था
सुरक्षित यात्री एक्सप्रेसवे के बीच बने डिवाइडर पर पुलिस सुरक्षा के बीच बैठे रहे। पुलिस ने दोनों ओर यातायात व्यवस्था संभाली और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कराई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में सवार ज्यादातर यात्री बहराइच जिले के रहने वाले हैं, जो जालंधर में मेहनत-मजदूरी करते हैं और समय-समय पर अपने गांव आते-जाते रहते हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
हादसे में घायल यात्रियों के नाम
सुरेन्द्र – लखनपुर, जनपद लखीमपुर खीरी
मुन्ना लाल – लखनपुर, जनपद लखीमपुर खीरी
अनीता – बहराइच
अरविंद – बहराइच
गीता – बहराइच
महासिंह – बहराइच
शोभित – शंकरपुर, जनपद बहराइच
पूनम – शंकरपुर, जनपद बहराइच
रिषभ सिंह – शंकरपुर, जनपद बहराइच
अनमोल – शंकरपुर, जनपद बहराइच
गुड्डो – बहराइच
रूमाना – बहराइच
रामादेवी – बहराइच
सत्तू – बहराइच
पंकज – बहराइच
विपिन – बहराइच
पंकज – बहराइच
महेश – बहराइच
छैलू – बहराइच
पूनम – गईसापुर, जनपद बहराइच
लक्की – गईसापुर, जनपद बहराइच
नेहा – राजगपुर बेहढ़ा, जनपद बहराइच
दिनेश – मोजमपुर सुहावन, जनपद बहराइच
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.