बरेली के नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल में लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

HIGHLIGHTS
- कुछ ही देर में आग की लपटें भी नजर आने लगीं
- अस्पताल में भर्ती मरीज और तीमारदार घबरा गए
- कर्मचारियों ने मरीजों को वार्ड से बाहर निकालना शुरू किया
बरेली। मिनी बाईपास रोड स्थित नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल पर शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। राहत की बात यह रही कि चौथी मंजिल पर कोई मरीज भर्ती नहीं था, जिसके चलते जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
शनिवार सुबह अस्पताल की चौथी मंजिल से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ देर बाद वहां आग की लपटें भी नजर आने लगीं। आग की सूचना फैलते ही अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में घबराहट फैल गई।
नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल पर आग
अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और मरीजों को वार्डों से बाहर निकालना शुरू कर दिया। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने परिसर खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की। कर्मचारियों ने अलग-अलग वार्डों में भर्ती मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
गंभीर मरीजों को बाहर निकालने में भी अस्पताल का स्टाफ जुटा रहा। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।
घटना के बाद मिनी बाईपास रोड पर जाम
अस्पताल में आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचने लगे। अस्पताल के बाहर लोगों और वाहनों की संख्या बढ़ने से मिनी बाईपास रोड पर लंबा जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई।





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.