लखनऊ में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन बिल्डिंग में लिफ्ट टूटने से चार मजदूर घायल

HIGHLIGHTS
- लखनऊ के विज्ञानपुरी में निर्माणाधीन शालीमार गैलेंट वेस्ट में लिफ्ट हादसा हुआ।
- लिफ्ट टूटने से नौवीं मंजिल पर काम कर रहे चार मजदूर नीचे गिरकर घायल हुए।
- तीन मजदूरों को गंभीर चोटें आईं, सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां शालीमार गैलेंट वेस्ट की निर्माणाधीन बिल्डिंग में लिफ्ट का काम कर रहे चार मजदूर लिफ्ट टूटने से नीचे गिर गए। हादसे में सभी मजदूर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, शालीमार गैलेंट वेस्ट में निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान नौवीं मंजिल पर स्थित लिफ्ट डक्ट में चार मजदूर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक लिफ्ट नीचे गिर गई, जिससे उसमें मौजूद मजदूर बेसमेंट में जा गिरे।
घटना के बाद निर्माण कार्य से जुड़ी संस्था ने गेट बंद कर दिया और किसी को अंदर जाने से रोक दिया गया। मीडिया कर्मियों को भी मौके के बाहर ही रोक दिया गया।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल मजदूरों को उपचार के लिए नीरा हॉस्पिटल, लखनऊ में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, हादसा गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। लिफ्ट टूटकर नीचे गिरने से उसमें सवार चार मजदूर बेसमेंट में गिरकर घायल हो गए। इनमें तीन मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक मजदूर को मामूली चोट लगी है। सभी घायल मजदूर खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.