बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नदी पार कर रहा था पटवारी, वीडियो वायरल; कलेक्टर ने किया निलंबित
By Hitesh — September 9, 2026

HIGHLIGHTS
- वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा
- घटना सीधी जिले की माटा ग्राम पंचायत की है
- नदी में पूरे साल थोड़ा-बहुत पानी रहता है
Author: — Dainik Dehat
मध्य प्रदेश के सीधी जिले की माटा ग्राम पंचायत से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। बुधवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में माटा ग्राम पंचायत के पटवारी नीलेश नामदेव एक बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर छोटी नदी पार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर सवाल उठने लगे। हालांकि, कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया है।
क्या था मामला?
बताया जा रहा है कि जिस नदी को पटवारी बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर पार करते दिखाई दे रहे हैं, उसमें पूरे साल थोड़ा-बहुत पानी रहता है। नदी पार करने के बाद ही गांव के बुजुर्ग लालवा केवट के घर और जमीन तक पहुंचा जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक, करीब एक साल पहले सर्दियों के मौसम में लालवा केवट की फसल को भालू समेत अन्य जंगली जानवरों ने नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा, उनके घरों को भी जंगली जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने की बात सामने आई थी। इसी मामले में सर्वे करने के लिए पटवारी नीलेश नामदेव उनके घर पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि लालवा केवट के घर तक पहुंचने के रास्ते में छोटी नदी पड़ती है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि नदी पार करने के लिए पटवारी ने बुजुर्ग से मदद मांगी। इसके बाद लालवा केवट ने पटवारी को अपनी पीठ पर बैठाकर नदी पार कराई।
कलेक्टर ने दिए निलंबन के आदेश
वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए। उपखंड अधिकारी (एसडीएम) प्रिया पाठक ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद जांच कराई गई। जांच के बाद पटवारी निलेश नामदेव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश: पटवारी ने बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर पार की नदी, वीडियो वायरल; कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.