पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2026 जारी: 93.42% छात्र पास, 896 छात्रों को मिले जीरो नंबर

HIGHLIGHTS
- प्राविधिक शिक्षा परिषद ने मई-जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया।
- 68 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में लिया था हिस्सा।
- इंजीनियरिंग में आशुतोष प्रजापति और फार्मेसी में दिव्यांशी शुक्ला रहे टॉपर।
लखनऊ: प्राविधिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को सम सेमेस्टर, वार्षिक और विशेष बैक पेपर परीक्षा मई-जून 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षाएं 4 मई से 5 जून के बीच प्रदेश के 236 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।
इन परीक्षाओं के लिए कुल 2,68,686 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से सेमेस्टर सिस्टम में 1,24,671, वार्षिक परीक्षा में 1,27,304 और विशेष बैक पेपर परीक्षा में 7,784 छात्र शामिल हुए थे।
परिषद के अनुसार, 194 छात्रों का परिणाम रोक दिया गया है। वहीं, 896 उत्तर पुस्तिकाओं में मोबाइल नंबर लिखे जाने के कारण संबंधित विषय में छात्रों को शून्य अंक दिए गए हैं।
डिप्लोमा इंजीनियरिंग में 93.42% और फार्मेसी में 62.69% रहा उत्तीर्ण प्रतिशत
परिषद अध्यक्ष और प्राविधिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमके शन्मुगा सुंदरम ने बताया कि अंतिम सेमेस्टर डिप्लोमा इंजीनियरिंग का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.42 प्रतिशत रहा, जबकि फार्मेसी का उत्तीर्ण प्रतिशत 62.69 प्रतिशत दर्ज किया गया।
परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.bteup.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है।
इंजीनियरिंग स्ट्रीम में आशुतोष प्रजापति रहे प्रथम
इंजीनियरिंग स्ट्रीम में महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ आईटी महाराजगंज के आशुतोष प्रजापति ने 86.18 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक वाराणसी की पूजा सिंह 85.62 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि राजकीय महिला पॉलिटेक्निक अमेठी की अनुष्का सिंह ने 85.38 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
फार्मेसी में दिव्यांशी शुक्ला ने किया टॉप
फार्मेसी वर्ग में रामेश्वरम फार्मेसी कॉलेज, सीतापुर की दिव्यांशी शुक्ला ने 84.35 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
टीआरसी महाविद्यालय बाराबंकी की जूली देवी 82.87 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और राजकीय पॉलिटेक्निक जौनपुर के अभिषेक यादव 82.61 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
परिणाम में अंतिम सेमेस्टर और फार्मेसी दोनों के टॉप-10 में छात्राओं का दबदबा रहा। दोनों श्रेणियों की टॉप-10 सूची में 8-8 स्थान छात्राओं ने हासिल किए। पहली बार दो राजकीय संस्थानों जौनपुर और प्रयागराज महिला पॉलिटेक्निक ने फार्मेसी की टॉप-10 सूची में जगह बनाई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.