राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव की बढ़ी मुश्किलें, बेटे के नाम खरीदी जमीन पर कार्रवाई की तैयारी

HIGHLIGHTS
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव की संपत्तियों की जांच तेज कर दी गई है।
- पुलिस के अनुसार, बेटे के नाम खरीदी गई जमीन के लिए 24 लाख रुपये नकद भुगतान की जानकारी सामने आई है।
- जांच के आधार पर सहादतगंज क्षेत्र में खरीदी गई जमीन को जब्त करने की तैयारी की जा रही है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, टिन्नू ने अपने बेटे के नाम जमीन खरीदने के लिए विक्रेता को 24 लाख रुपये नकद दिए थे, जबकि बैंक खाते के जरिए करीब 9 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। पुलिस नकद भुगतान की रकम को चढ़ावा चोरी से जुड़ा मान रही है। ऐसे में अब इस जमीन को जब्त करने की तैयारी की जा रही है।
चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद टिन्नू यादव सहित सभी आरोपियों की संपत्तियों की जांच की जा रही है। कस्टडी रिमांड के दौरान हुई पूछताछ और तहसील से मिले दस्तावेजों के आधार पर टिन्नू के बेटे रवि यादव के नाम खरीदी गई एक जमीन की जानकारी सामने आई है।
यह जमीन करीब एक साल पहले सहादतगंज क्षेत्र में खरीदी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, जमीन की खरीद से जुड़े दस्तावेजों और भुगतान के तरीके की जांच में पता चला है कि कुल कीमत का बड़ा हिस्सा नकद के रूप में दिया गया था।
भाजपा नेता के करीबी से खरीदी गई थी जमीन
रवि यादव के नाम खरीदी गई यह जमीन भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के करीबी और उनके परिवार के सदस्य से खरीदी गई थी। पुलिस ने टिन्नू की कस्टडी रिमांड के दौरान जमीन बेचने वाले लोगों से भी पूछताछ की है।
जमीन की लोकेशन के आधार पर इसकी मौजूदा कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि, दस्तावेजों में इस जमीन की खरीद कीमत करीब 35 लाख रुपये दर्ज होने की जानकारी मिली है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.