लखनऊ एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों की पार्किंग महंगी, नई दरें लागू; जानें कितना लगेगा शुल्क

HIGHLIGHTS
- दोपहिया वाहनों के लिए 24 घंटे का अधिकतम शुल्क 300 रुपये तय
- ऑटो के लिए 24 घंटे तक अधिकतम 500 रुपये शुल्क निर्धारित
- निजी कार और एसयूवी के लिए शुरुआती 8 मिनट पार्किंग मुफ्त
लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक वाहनों के लिए एयरपोर्ट एक्सेस शुल्क, पार्किंग शुल्क और मासिक पास की नई संशोधित दरें लागू कर दी गई हैं। एयरपोर्ट संचालक के अनुसार, संशोधित शुल्क देश के अन्य हवाई अड्डों पर लागू व्यवस्थाओं के अनुरूप हैं। इसका मकसद लैंडसाइड सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन, रखरखाव और सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।
नई दरों के तहत दोपहिया वाहनों के लिए आठ मिनट तक 50 रुपये, 30 से 60 मिनट तक 100 रुपये और 24 घंटे के लिए अधिकतम 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। ऑटो के लिए 30 मिनट तक 80 रुपये, एक घंटे तक 100 रुपये और 24 घंटे तक अधिकतम 500 रुपये देने होंगे।
निजी कार और एसयूवी के लिए शुरुआती आठ मिनट तक पार्किंग नि:शुल्क रहेगी। इसके बाद 30 मिनट तक 150 रुपये, एक घंटे तक 200 रुपये और 24 घंटे के लिए अधिकतम 1000 रुपये शुल्क लगेगा। कमर्शियल कार के लिए आठ मिनट से ही 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि 24 घंटे के लिए अधिकतम शुल्क 1200 रुपये होगा।
टेंपो, छोटा हाथी, पिकअप, मिनीबस, बस और ट्रक के लिए आठ मिनट तक 600 रुपये शुल्क देना होगा। इन वाहनों के लिए 24 घंटे का अधिकतम शुल्क 3000 रुपये निर्धारित किया गया है।
मासिक पास की दरें भी निर्धारित
एयरपोर्ट पर मासिक पास के लिए स्टाफ दोपहिया वाहन का शुल्क 300 रुपये और स्टाफ चार पहिया वाहन का शुल्क 800 रुपये रखा गया है। कमर्शियल टैक्सी और ऑटो के लिए मासिक शुल्क 1000 रुपये, कैश कैरी वैन के लिए 1500 रुपये, क्रू वाहन के लिए 8000 रुपये, होटल वाहन के लिए 15000 रुपये और क्रूजर के लिए 20000 रुपये निर्धारित किया गया है।
नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई
एयरपोर्ट प्रशासन ने नो-पार्किंग जोन या पिक-अप-ड्रॉप लेन में तय समय से अधिक रुकने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। ऐसे वाहनों के पहिए क्लैंप किए जा सकते हैं या उन्हें क्रेन की मदद से हटाया जा सकता है।
कार्रवाई के साथ दोपहिया वाहनों पर 500 रुपये और कार, टेंपो, एसयूवी, मिनीबस, बस व ट्रक पर 1000 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.