यूपी: 60 साल के ऊपर की महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू, QR कोड के जरिए स्कैन की व्यवस्था लागू

HIGHLIGHTS
- आधार और वोटर कार्ड की सत्यता QR कोड के जरिए जांची जाएगी।
- पात्र महिलाओं को शून्य मूल्य का टिकट जारी किया जाएगा।
- वरिष्ठ महिलाओं के लिए जल्द स्मार्ट कार्ड जारी करने की तैयारी है।
परिवहन निगम की साधारण बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए क्यूआर कोड स्कैन करने की व्यवस्था शुरू की गई है। आधार और वोटर कार्ड की डुप्लीकेसी रोकने के उद्देश्य से परिवहन निगम मुख्यालय के आईटी सेल ने कार्ड पर मौजूद क्यूआर कोड को टिकट मशीन से स्कैन करने की सुविधा शुरू की है।
कार्ड का क्यूआर कोड स्कैन करते ही महिला यात्री का पूरा विवरण सामने आ जाएगा। इससे कार्ड की सत्यता की जांच की जा सकेगी। कार्ड पर दर्ज क्यूआर कोड स्कैन होने के बाद महिला यात्री को मुफ्त यात्रा के लिए पात्र माना जाएगा। लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा योजना के तहत महिला यात्री को शून्य मूल्य का टिकट जारी किया जाएगा।
इस संबंध में निगम मुख्यालय की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं परिवहन निगम की साधारण बसों के साथ-साथ अनुबंधित बसों में भी मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। निगम मुख्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, आने वाले दिनों में वरिष्ठ महिलाओं के लिए स्मार्ट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। इसके लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.