यूपी में कार्यरत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET, शासन ने चयन आयोग से मांगा प्रस्ताव

HIGHLIGHTS
- यूपी में कार्यरत परिषदीय शिक्षकों के लिए अलग से विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (विशेष TET) कराने की तैयारी शुरू हो गई है।
- शासन ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से विशेष TET के आयोजन को लेकर कार्ययोजना और प्रस्ताव मांगा है।
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद करीब 1.86 लाख शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना नौकरी और प्रोन्नति के लिए जरूरी हो गया है।
उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। प्रदेश में पहले से सेवा दे रहे (इन-सर्विस) शिक्षकों के लिए अब अलग से विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (विशेष TET) आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश शासन ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से कार्ययोजना और प्रस्ताव मांगा है।
शासन के इस निर्णय से प्रदेश के करीब 1.80 लाख (1.86 लाख) कार्यरत शिक्षक प्रभावित होंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इन शिक्षकों के लिए नौकरी और प्रोन्नति में बने रहने के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है।
दंपती शिक्षक पांच अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के परिषदीय शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादलों को लेकर दिए गए निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने दंपती शिक्षकों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर पांच अगस्त कर दी है।
बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को निर्देश दिए हैं कि न्यायालय के आदेश के अनुसार शासनादेश के दायरे में आने वाले शिक्षक और शिक्षिकाओं को आवेदन के लिए पांच अगस्त तक का समय दिया जाए।
इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर सूचना जारी कर सभी जिलों के शिक्षकों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया है कि दंपती शिक्षकों के तबादले को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति के कारण कई शिक्षक आवेदन करने से रह गए थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.