UPTET 2026 का रिजल्ट जारी, प्राथमिक में 80.07% और उच्च प्राथमिक में 71.85% अभ्यर्थी सफल

HIGHLIGHTS
- यूपी टीईटी 2026 का परिणाम बुधवार रात नौ बजे घोषित किया गया।
- परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई 2026 को आयोजित हुई थी।
- परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में 955 केंद्रों पर कराई गई।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी 2026) का परिणाम बुधवार रात नौ बजे घोषित कर दिया। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी टीईटी 2026 की लिखित परीक्षा दो और तीन जुलाई 2026 को दो-दो पालियों में और चार जुलाई 2026 को एक पाली में आयोजित की गई थी। इस तरह परीक्षा कुल पांच पालियों में प्रदेश के 60 जनपदों के 955 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई।
इस परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 19,94,661 होने के कारण परीक्षा तीन दिनों में पांच पालियों में कराई गई। विज्ञापन के बिंदु नौ में निर्धारित तुलनात्मक मूल्यांकन (नॉर्मलाइजेशन) प्रक्रिया का पालन करते हुए परिणाम तैयार किया गया है।
प्राथमिक स्तर यानी कक्षा एक से पांच तक की परीक्षा में कुल 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 80.07 प्रतिशत यानी 5,71,435 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा में 10,57,021 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 71.85 प्रतिशत यानी 7,59,513 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
कार्यरत शिक्षकों में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल 1,22,405 शिक्षकों में से 76.29 प्रतिशत यानी 93,387 सफल हुए हैं। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर पर परीक्षा में शामिल 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 77.45 प्रतिशत यानी 1,13,384 शिक्षकों को सफल घोषित किया गया है।
अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि 19 लाख से अधिक अभ्यर्थियों वाली इस बड़ी परीक्षा को आयोग ने पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ कराया है। उन्होंने बताया कि विज्ञापन में पहले से निर्धारित तुलनात्मक मूल्यांकन प्रक्रिया के अनुसार ही परिणाम तैयार किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.