बांके बिहारी मंदिर में दूसरे समुदाय के युवक संग पहुंची युवती, पहचान खुलते ही हंगामा

HIGHLIGHTS
- बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे युवक-युवती को लेकर शनिवार शाम विवाद हो गया, जिसके बाद लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
- ऑनलाइन भुगतान के दौरान युवक की पहचान सामने आने के बाद संदेह पैदा हुआ, जिसके बाद दोनों से पुलिस ने पूछताछ शुरू की।
- पुलिस के अनुसार, युवक दिल्ली और युवती गाजियाबाद की रहने वाली है। दोनों एक ही कंपनी में काम करते हैं और खुद को अच्छे दोस्त बताते हैं।
ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में शनिवार शाम दर्शन करने पहुंचे एक युवक और युवती को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया गया कि दोनों दर्शन कराने वाले गाइड के साथ मंदिर पहुंचे थे। गाइड को ऑनलाइन भुगतान करने के बाद युवक की पहचान सामने आने पर लोगों ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।
युवक दिल्ली का, युवती गाजियाबाद की
पुलिस के अनुसार, दिल्ली निवासी युवक और गाजियाबाद निवासी युवती शनिवार शाम बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन कराने के लिए उन्होंने एक युवक से संपर्क किया था। दर्शन कराने के लिए 200 रुपये में बात तय हुई थी। दर्शन के बाद युवक ने ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया।
यूपीआई भुगतान से सामने आई पहचान
पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन भुगतान के दौरान युवक का नाम सामने आया, जिसके बाद दर्शन कराने वाले युवक को संदेह हुआ। उसने अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद लोगों ने दोनों को बांके बिहारी पुलिस चौकी पहुंचाया। कुछ देर पूछताछ के बाद दोनों को वृंदावन कोतवाली लाया गया।
एक ही कंपनी में करते हैं नौकरी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवक और युवती की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। दोनों एक ही कंपनी में काम करते हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे को अच्छे दोस्त के रूप में जानते हैं।
दोनों हाल ही में मनाली घूमने गए थे और वहां से वृंदावन दर्शन करने पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी देकर बुलाया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.