कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

CJP प्रदर्शन को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया, उन्होंने कहा कि संसद के अंदर मौजूद सांसद डर के माहौल में थे। कंगना ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान संसद के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए थे और सांसद बाहर नहीं निकल पा रहे थे, उन्होंने पुलिस को सुरक्षा कवच की तरह काम करने वाला बताया। CJP संसद मार्च के दौरान हुई झड़प पर सियासत तेज, विपक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए, जबकि भाजपा नेताओं ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाने की बात कही।

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार पर आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया और प्रतिनिधिमंडल को नजरबंद किया गया। दीपके ने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और बच्चों के साथ हिंसा करने का आरोप लगाया और कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक अपना अनशन जारी रखेंगे और सीजेपी की ओर से विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

दिल्ली की लोधी कॉलोनी के बी ब्लॉक में मंगलवार सुबह एक घर की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई, जिसमें महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। आग लगने की सूचना के बाद दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तीनों को बचाया नहीं जा सका। दमकलकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर घर से शव बाहर निकाले, फिलहाल आग के कारणों की जांच और कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने की अनुमति दे दी है। अदालत ने कहा कि सफदरजंग अस्पताल के इलाज की पूरी मेडिकल जानकारी मेदांता अस्पताल को तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी। मेदांता के डायरेक्टर विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल बनाकर सोनम वांगचुक का आगे इलाज करेंगे।

सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर, लेकिन ब्लड शुगर कम और पैनसाइटोपीनिया की समस्या बरकरार। डॉक्टरों ने लगातार निगरानी और नियमित जांच को जरूरी बताया, सफदरजंग अस्पताल में विशेषज्ञों की टीम कर रही इलाज। लंबे उपवास के कारण हल्का से मध्यम डिहाइड्रेशन, वांगचुक ने इंट्रावेनस फ्लूइड और ग्लूकोज लेने से किया इनकार।

दिल्ली-NCR में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार सुबह कई इलाकों में बारिश से तापमान गिरा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। आईटीओ, मिंटो ब्रिज, धौलाकुआं, द्वारका समेत कई प्रमुख मार्ग प्रभावित हुए।

संसद मार्च के दौरान हुए बवाल के बाद केंद्र और दिल्ली सरकार ने प्रदर्शन में शामिल भीड़ की भूमिका की जांच शुरू कर दी है, खासकर उन लोगों की जिनका नीट परीक्षा से सीधा संबंध नहीं था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन कैमरों और वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर लोगों की पहचान कर रही है। बवाल और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में सामने आया है कि प्रदर्शन में ट्रक ड्राइवर, डिलीवरी बॉय, दिहाड़ी मजदूर, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और कई राज्यों से आए लोग भी शामिल थे। दिल्ली के कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें भी हुईं।

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान हिंसा, 118 पुलिसकर्मी घायल। पुलिस ने 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, कई FIR दर्ज करने की तैयारी। पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों का हालचाल जाना।

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने सिंघु, टिकरी, औचंदी समेत बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों और संदिग्ध लोगों की सघन जांच की जा रही है, कई जगहों पर अस्थायी बैरिकेड लगाए गए हैं। संवेदनशील इलाकों, मेट्रो स्टेशनों और प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी बढ़ाई गई, पुलिस ने सुरक्षा रणनीति की समीक्षा की।

सोनम वांगचुक ने सीजेपी के 'संसद चलो' मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि युवा नेताओं को सांसदों से मिलने की अनुमति मिलने या उन्हें अस्पताल में उनसे मिलने की इजाजत मिलने तक वह उपवास जारी रखेंगे। 21 दिनों के उपवास के बाद अस्पताल ले जाए गए वांगचुक ने सरकार से छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की है।

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई के लिए दिल्ली में यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 25 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी के साथ IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है।

सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने वांगचुक की सभी मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट परिवार के साथ साझा करने के निर्देश दिए। याचिकाकर्ता ने जबरन अस्पताल ले जाने और इलाज का आरोप लगाया, जबकि केंद्र ने सार्वजनिक सुरक्षा का हवाला दिया।

CJP नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर पत्र सौंपा, सरकार से बातचीत पर सहमति बनी। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक के आग्रह के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। CJP नीट-यूजी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रही है।

CJP के प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारी संसद भवन के करीब पहुंचे, वहीं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। CJP नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक मामलों की जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद मार्च किया। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई, जंतर-मंतर समेत कई इलाकों में थ्री-टियर सिक्योरिटी तैनात की गई और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की।

CJP के संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने रोका और लाठीचार्ज किया। पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर हुए प्रदर्शन में कई विपक्षी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा कड़ी की गई थी, जबकि कई मेट्रो स्टेशनों की एंट्री-एग्जिट अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी।