अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर साफ की तस्वीर, बोले- जो गठबंधन था वही आगे भी रहेगा

HIGHLIGHTS
- अखिलेश यादव ने बुधवार को सपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत की।
- उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का भी जिक्र किया।
- सपा प्रमुख ने गठबंधन की औपचारिक घोषणा के लिए इंतजार करने को कहा।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशियों के नामांकन के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर गठबंधन की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि पहले जो गठबंधन था, वही आगे भी जारी रहेगा। यानी समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
सपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन की तैयारियां चल रही हैं। जब उनसे गठबंधन की औपचारिक घोषणा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इंतजार करने की बात कही। वहीं, गठबंधन किसके साथ होगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जिनके साथ पहले गठबंधन था, उनके साथ ही आगे भी गठबंधन रहेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने आगामी घोषणापत्र, किसानों के कल्याण, राज्यसभा चुनाव, बाढ़ प्रबंधन और गठबंधन की रणनीति समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों और व्यवस्थाओं की आलोचना भी की। साथ ही किसानों के लिए मुफ्त सिंचाई और गन्ने के भुगतान में तेजी लाने का ऐलान किया।
अखिलेश यादव ने भाजपा के विधायकों के संपर्क में होने, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बयान और रायबरेली दौरे से जुड़े सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी।
तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी के नाम का जल्द होगा ऐलान
अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी ने उद्योग जगत से जुड़ाव और नई पीढ़ी को अवसर देने के उद्देश्य से धनराज परिमल नथवानी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी को नई पीढ़ी और नई सोच वाले व्यक्ति को राज्यसभा भेजने का अवसर मिला है। अखिलेश यादव ने कहा कि कई दलों का बड़े कॉरपोरेट जगत से संबंध है और समाजवादी पार्टी उद्योगों को बढ़ावा देगी।
तीसरे उम्मीदवार के नाम को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही गणित बिठाकर नाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई लोग उनके संपर्क में हैं, लेकिन सवाल यह है कि उन्हें कैसे एडजस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कोई वादा करके उससे पीछे नहीं हटना चाहती।
अखिलेश यादव ने पिछले राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को इस बार अपनी छवि सुधारने का मौका मिलने की बात भी कही। गठबंधन को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि पुराना गठबंधन आगे भी जारी रहेगा और सीट बंटवारे में मुख्य आधार केवल जीत होगी।
बृजभूषण शरण सिंह को लेकर बोले अखिलेश
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनके साथ समाजवादी पार्टी के बहुत अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए सभी एक हैं।
वहीं, पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि अब उन्हें तय करना होगा कि वह हरा और लाल गमछा पहनेंगी या कोई और।
नई पीढ़ी और नई सोच को उद्यम का मौका
धनराज नथवानी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर अखिलेश यादव ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर से नई पीढ़ी और नई सोच को उद्यम का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि पार्टी को नई पीढ़ी के व्यक्ति को राज्यसभा भेजने का मौका मिला। अखिलेश यादव ने कहा कि कॉरपोरेट वर्ल्ड में कई दलों का दबदबा है, इसलिए समाजवादी पार्टी ने उद्योग जगत से जुड़ने के लिए अपनी पार्टी से एक राज्यसभा सदस्य बनाने का फैसला किया है।
राज्यसभा के तीसरे सदस्य के नाम और नामांकन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि इस पर काम चल रहा है और जैसे ही संख्या पूरी होगी, उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.