झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार पति-पत्नी की मौत

HIGHLIGHTS
- दंपति शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव के रहने वाले थे।
- बालकृष्ण (45) पत्नी रामरती (42) के साथ बाइक से जा रहे थे।
- दोनों करीब दोपहर 1 बजे ओवरब्रिज पर पहुंचे थे।
झांसी: सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में ग्वालियर-शिवपुरी बाईपास पर झांसी एम्पायर सिटी के सामने स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई।
दोनों शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव के रहने वाले थे। बताया गया कि वे रिश्तेदारी में युवक के लिए बहू देखने सखी के हनुमान मंदिर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार बालकृष्ण (45) अपनी पत्नी रामरती (42) के साथ बाइक से जा रहे थे। करीब दोपहर 1 बजे वे ओवरब्रिज पर पहुंचे। उसी दौरान उनके बराबर में एक अन्य बाइक भी चल रही थी। चर्चा है कि पीछे से आ रहे किसी भारी वाहन के चालक ने हॉर्न बजाया। हॉर्न की आवाज से बाइक सवार दंपति का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि सड़क पर गिरने के बाद दंपति के ऊपर से कोई भारी वाहन गुजर गया, जिसके कारण उनकी जान चली गई।
हालांकि पुलिस ने भारी वाहन के ऊपर से गुजरने की बात से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर घटना की स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.