हरियाणाFEATURED
अंबाला में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, 4 मजदूरों की मौत; 30 के दबे होने की आशंका

HIGHLIGHTS
- हादसा रविवार शाम अंबाला के घुलकोट गांव में हुआ।
- करीब 1000 वर्ग गज में बिल्डिंग का निर्माण चल रहा था।
- हादसे के समय तीसरी मंजिल पर लेंटर डालने का काम जारी था।
अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले के गांव घुलकोट में रविवार शाम निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
हादसे के बाद अब तक 9 मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर 5 जेसीबी मशीनें मलबा हटाने के काम में जुटी हुई हैं। एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।
बताया गया है कि करीब 1000 वर्ग गज में बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा था। निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल पर लेंटर डाला जा रहा था। नीचे 10 से 12 मजदूर काम कर रहे थे, जबकि ऊपर लेंटर डालने के काम में 15 से 20 मजदूर लगे हुए थे।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.