आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराकर उछली कार; 3 की मौत

HIGHLIGHTS
- क्रेटा कार दिल्ली से बलिया जा रही थी।
- कार में कुल पांच लोग सवार थे।
- वाहन को यशवंत पुत्र संजय तलवार चला रहे थे।
आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में बैठे तीन लोग डिवाइडर के ऊपर से उछलकर एक्सप्रेसवे की जाली पार करते हुए आरओडब्ल्यू क्षेत्र में पत्थरों पर जा गिरे। हादसे में तीनों की मौत हो गई। वहीं, चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं। घटना शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे की है।
दिल्ली से बलिया जा रही क्रेटा कार को दुर्गा पार्क, थाना डाबरी, दिल्ली निवासी यशवंत पुत्र संजय तलवार चला रहे थे। कार में यशवंत के अलावा जयप्रकाश, चंद्रकांत, भूपेंद्र सिंह और कपिल सिंह समेत कुल पांच लोग सवार थे।
डिवाइडर से टकराने के बाद उछली कार
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार के चलते कार बेकाबू होकर मध्य डिवाइडर के एमबीसीबी से टकरा गई। टक्कर के बाद कार तेजी से उछली और उसमें सवार जयप्रकाश, भूपेंद्र सिंह तथा कपिल सिंह डिवाइडर के ऊपर से निकलकर एलएचएस की जाली पार करते हुए आरओडब्ल्यू क्षेत्र में जा गिरे। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
दो लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे की जानकारी मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, आगरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चालक यशवंत और चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। दोनों को सीएचसी से आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.