चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों को लेकर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, बोलीं- जनता को गुमराह करने की कोशिश

HIGHLIGHTS
- दिल्ली की मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया दी।
- विपक्षी शासित राज्यों की चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल पूछा।
- एक अखबार की रिपोर्ट के आधार पर आरोप लगाने पर सवाल उठाया।
नई दिल्ली। चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार उठाए जा रहे सवालों के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी परिस्थितियां बनाने की कोशिश की जा रही है, जिनका उद्देश्य केवल जनता को गुमराह करना है।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि विपक्ष इस समय मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जिन राज्यों में विपक्ष की सरकारें रही हैं, क्या वहां चुनावी प्रक्रिया में इसी तरह की पारदर्शिता और जवाबदेही दिखाई गई थी?
चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बताया
रेखा गुप्ता ने कहा कि सिर्फ एक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाना कितना उचित है, इस पर भी विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने खुद पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दिया है और अपनी प्रक्रिया को पारदर्शी बताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फॉर्म-6 में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, एसआईआर के तहत फॉर्म-6 के साथ अलग घोषणा-पत्र यानी Annexure-D की व्यवस्था की गई है।
वोट काटे जाने के आरोपों पर जवाब
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष के उन आरोपों को भी खारिज किया, जिनमें बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से ऐसे लोगों के नाम हटाए जाते हैं, जो दूसरी जगह स्थानांतरित हो चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया को ही ‘वोट चोरी’ के रूप में पेश करना उचित नहीं है।
‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पलटवार
सीएम रेखा गुप्ता ने विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ जैसे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने पारदर्शिता के साथ उठाए गए सवालों पर अपना पक्ष जनता के सामने रखा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.