हिसार में होमगार्ड-वकील विवाद ने पकड़ा तूल, अब जवान के खिलाफ भी दर्ज हुई FIR

HIGHLIGHTS
- हिसार में होमगार्ड जवान और वकीलों के बीच विवाद का मामला सामने आया है।
- मंगलवार शाम जिंदल चौक पर कार रोकने को लेकर विवाद हुआ था।
- होमगार्ड जवान राजबीर ने दो वकीलों पर मारपीट और वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया था।
होमगार्ड जवान के साथ मारपीट और उसकी वर्दी फाड़ने के मामले में वकीलों की ओर से दिए गए अल्टीमेटम के बाद पुलिस प्रशासन ने होमगार्ड जवान के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह मामला मंगलवार शाम जिंदल चौक पर कार रोकने को लेकर हुए विवाद के बाद सामने आया था।
इससे पहले होमगार्ड जवान राजबीर ने दो वकीलों पर उसकी गर्दन पकड़ने, वर्दी फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। राजबीर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एडवोकेट विशाल यादव और सूरज यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में हिसार बार एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया था। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन से मुलाकात कर बुधवार दोपहर 3 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था।
अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज प्राथमिकी की प्रति भी सामने आई है। जॉइंट सेक्रेटरी साहिल मदेरणा ने बताया कि पुलिस ने एडवोकेट विशाल यादव और सूरज यादव के खिलाफ सरकारी कर्मचारी से मारपीट, ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य आरोपों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की छह धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.