फरीदाबाद में चाऊमीन खाने के बाद दो भाइयों की बिगड़ी तबीयत, 8 साल के राघव की मौत

HIGHLIGHTS
- फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में चाऊमीन खाने के बाद दो भाइयों की तबीयत बिगड़ी।
- 8 साल के राघव की इलाज के दौरान मौत हो गई।
- 10 वर्षीय बड़ा भाई कुनाल ICU में भर्ती है।
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी थाना क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में चाऊमीन खाने के बाद दो सगे भाइयों की तबीयत अचानक खराब हो गई। दोनों को उल्टियां होने लगीं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान आठ वर्षीय छोटे भाई राघव की मौत हो गई। वहीं, 10 वर्षीय बड़ा भाई कुनाल आईसीयू में भर्ती है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है। यह घटना 21 नवंबर की है। शुरुआती जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, नेहरू कॉलोनी निवासी शमशेर सेक्टर-58 में मोटर मैकेनिक का काम करते हैं। शाम करीब सात बजे उनका बेटा राघव ट्यूशन से घर लौटा और मां से भूख लगने की बात कही। इसी दौरान उसका बड़ा भाई कुनाल भी घर पहुंच गया।
इसके कुछ देर बाद दोनों भाई पैसे लेकर घर से बाहर चले गए। बताया जा रहा है कि दोनों ने बाजार में चाऊमीन खाई थी। घर वापस आने के कुछ समय बाद राघव को चक्कर आने लगे और उल्टी जैसा महसूस होने लगा। इसके बाद कुनाल की तबीयत भी बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं।
दोनों बच्चों की हालत खराब देखकर परिजन उन्हें एनआईटी-3 स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान राघव की मौत हो गई।
पुलिस ने राघव के शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी सुमेर सिंह के अनुसार, बच्चे की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.