उत्तराखंड
देहरादून में तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू कार दुकान में घुसी; दुकानदार घायल

HIGHLIGHTS
- देहरादून के पथरी बाग में तेज रफ्तार बेकाबू कार सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराकर दुकान में घुस गई।
- हादसे में दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हुआ और दुकान संचालक आकाश के पैर में चोट लगी।
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
देहरादून में एक बार फिर तेज रफ्तार का मामला सामने आया है। पथरी बाग स्थित राम मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू कार सड़क किनारे खड़ी एक बाइक और दो स्कूटी को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसी।
हादसे के दौरान दुकान में रखा सामान टूट गया। वहीं, दुकान संचालक आकाश के पैर में चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में लेकर पटेल नगर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.