राष्ट्रगान पूरा होने से पहले चले गए सतीश महाना? वायरल वीडियो पर उठे सवाल

HIGHLIGHTS
- सतीश महाना उन्नाव में शैक्षिक संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।
- वायरल वीडियो में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है।
- वीडियो में राष्ट्रगान बजने के दौरान उनके वहां से जाने का दावा किया जा रहा है।
उन्नाव। उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सतीश महाना को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था और इसी दौरान राष्ट्रगान बज रहा था। तभी सतीश महाना वहां से चलने लगे। राष्ट्रगान पूरा होने से पहले उनके गाड़ी में बैठकर चले जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके साथ समर्थक और अन्य लोग भी वहां से चले गए। सोशल मीडिया पर संवैधानिक पद पर होने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। सतीश महाना उन्नाव में शैक्षिक संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।
यहां क्लिक करें और देखें वीडियो
कांग्रेस ने वायरल वीडियो पर हमला
वीडियो वायरल होने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता दिनेश शुक्ला ने फेसबुक पर लिखा कि अपने प्रोटोकॉल का सम्मान लिया और चल दिए। क्या यह राष्ट्रगान का अपमान नहीं है। वहीं, कई अन्य लोगों ने भी वीडियो शेयर कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।
कार्यक्रम के आयोजक वेणु रंजन भदौरिया ने बताया कि जहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था, वहां राष्ट्रगान नहीं बज रहा था। राष्ट्रगान कार्यक्रम स्थल पर बज रहा था और उसकी आवाज यहां तक आ रही थी।
क्या बोले सतीश महाना
सतीश महाना ने कहा कि देश के संस्थान मजबूत होने चाहिए, क्योंकि संस्थान मजबूत रहेंगे तो देश मजबूत रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थान राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने यह बात शनिवार को एसवीएम इंटर कॉलेज, संतपूरन दास नगर के आस्था सभागार में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के 46वें प्रांतीय सम्मेलन में कही। उन्होंने प्रधानाचार्यों और शिक्षाविदों से स्वप्रेरणा के साथ आगे बढ़ने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.