चंडीगढ़ में हड़कंप: बम की धमकी मिलने के बाद खाली करवाए स्कूल

चंडीगढ़ के कई सरकारी और निजी स्कूलों को बुधवार सुबह धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए, जिससे प्रशासन और स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही स्कूलों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। धमकी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1 फरवरी को डेरा बल्लां दौरे का जिक्र भी था।
प्रशासन ने बनाए रखने को कहा शांति
शहर प्रशासन ने सभी स्कूलों और नागरिकों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी संदिग्ध ईमेल या मैसेज की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि तय प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने स्कूलों को बिना पुष्ट जानकारी के छुट्टियां घोषित न करने की सलाह दी है, ताकि छात्रों और अभिभावकों में अनावश्यक घबराहट न फैले।
बम डिटेक्शन टीम ने किया सर्च अभियान
सूचना मिलने के बाद बम डिटेक्शन टीम और पुलिस की गाड़ियां तुरंत स्कूलों में पहुंचीं। छात्रों को सुरक्षित तरीके से छुट्टी दिलाई गई और परिसर की पूरी जांच शुरू की गई।
धमकी प्राप्त स्कूलों की सूची
धमकी प्राप्त स्कूलों में सेक्टर 16, 19, 22, 47 के सरकारी स्कूल, सेक्टर 49 का रयान स्कूल, सेक्टर 45 का सेंट स्टीफन स्कूल, भवन विद्यालय 27, आशियाना 46, टेंडर हार्ट सेक्टर 33, एसडी 32, सेंट जेवियर 44, विवेक 38 और सेक्टर 7 का केबी डीएवी स्कूल शामिल हैं। रिहान इंटरनेशनल स्कूल को भी खाली करवा दिया गया।
लगातार मिल रही कॉलें
सूचना मिली कि धमकी भरे ईमेल सुबह 5:21 बजे स्कूलों को भेजे गए। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में लगातार स्कूलों से धमकी मिलने की कॉलें आ रही हैं। अब तक लगभग 15 स्कूलों से ऐसे ईमेल प्राप्त होने की पुष्टि हुई है।
चंडीगढ़ में पहले भी मिल चुकी धमकी
शहर में पहले भी बम धमकी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे पहले हाईकोर्ट, जिला अदालत, होटल ललित, होटल हयात और सेक्टर 10 के म्यूजियम को धमकी मिली थी। पुलिस अभी तक किसी भी मामले के स्रोत का पता लगाने में सफल नहीं हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.